Amritsar DAV Public School Firing and Bomb Blast Message

 Amritsar DAV Public School Firing and Bomb Blast Message : पंजाब के अमृतसर में उस वक्त भयंकर दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब यहां एक नामी स्कूल पर बम विस्फोट और गोलियां चलाने का मैसेज सामने आया| बतादें कि, अमृतसर के DAV पब्लिक स्कूल को 8 सितंबर की तारिख यानी आज बम से उड़ाने और यहां गोलीबारी करने का मैसेज सोशल मीडिया पर डाला गया और इसे वायरल कर दिया गया|

बस फिर क्या था जैसे ही इस मैसेज की जानकारी स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन सहित पुलिस के पास पहुंची तो सबके हाथ पांव फूल गए| पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी| पुलिस की बम निरोधक, क्राइम, स्पेशल सेल, साइबर सेल सहित कई यूनिटें अपने-अपने स्तर पर छानबीन कर रहीं थीं| इसके अलावा ब्लैक कमांडोज को भी स्कूल के बाहर तैनात कर दिया गया है| बख्तरबंद गाड़ियां भी बुला ली गईं| खोजी कुत्तों के साथ पूरे स्कूल को छान मारा गया|

बाद में हुआ यह

बतादें कि, इस मैसेज के बाद जहां पुलिस की तमाम यूनिटें अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहीं थीं तो वहीं छानबीन में जुटी पुलिस की साइबर सेल ने कुछ ही घंटों में बड़ी सफलता हासिल कर ली| साइबर सेल ने पता लगा लिया कि यह मैसेज कहां से कैसे आया? बतादें कि, साइबर सेल की छानबीन में पता चला कि स्कूल के नौवीं के तीन स्टूडेंट्स की यह शरारत थी| इन्होंने ही दहशत फैलाने के लिए यह मैसेज बनाया और वायरल कर दिया| मसलन, वायरल मैसेज अफवाह निकला|


Amritsar Dav Public School



Amritsar Dav Public School Firing



Bomb Blast






Comments

Popular posts from this blog

श्री सनातन मंदिर सभा सैक्टर 45 सी में श्री मद भागवत कथा का अयोजन हुआ

Everyone is Paying Tribute With Moist Eyes on The Death of Raju Srivastav

CM Knows Well: हरियाणा के सीएम ने संजय टंडन का हालचाल जाना